नप स्कूल में शालेय मंत्रीमंडल का गठन
– लोकतांत्रिक तरिके से संपन्न हुए चुनाव
ब्यूरो। गड़चिरोली.
शहर के लांझेड़ा प्रभाग स्थित श्री. संत जगनाडे महाराज नगर परिषद प्राथमिक शाला में गुरूवार, 31 जुलाई को लोकतांत्रिक तरिके से शालेय मंत्रीमंडल के चुनाव संपन्न हुए। इस चुनाव में विजयी हुए विद्यार्थियों को उनके पद की शपथ दिलायी गयी। इस चुनाव में शाला के कक्षा 1 से 5 वीं तक के सभी विद्यार्थियों ने अपने मताधिकार का प्रयाेग किया। वहीं चुनाव आयोग द्वारा तय िकये गये दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शाला में मतदान कक्ष के निर्माण के साथ विद्यार्थियों के नामों का पंजीयन, उंगली में स्याही लगाकर मतदान का हक अदा किया गया। इस चुनाव में विद्यार्थियों ने बैलेट पेपर की मदद से चुनाव आखाडे में खड़े उम्मीदवार को वोट दिए। उल्लेखनीय यह हैं कि, चुनाव के पहले दिन उम्मीदवार विद्यार्थियों ने शाला में अपना प्रचार भी किया। इस चुनाव में रचना युवराव कोवे नामक छात्रा भारी वोटों से विजयी हुई। वहीं देवांश कुकडकर, दक्ष नैताम, गुरूत्व नैताम, आरोही वनीकर आदि विद्यार्थी विजयी हुए। इन सभी विजयी विद्यार्थियों को उनके पद की शपथ दिलायी गयी। शाला नायक के रूप में रवना कोवे और उपनायक के रूप में देवांश कुकडकर की नियुक्ति की गयी। इस चुनाव में नियंत्रक के रूप में प्रधानाध्यापक रविंद्रकुमार पटले ने कार्य संभाला। इस समय सोनिया जुमनाके, पायल नैताम, अनिल सयाम, कल्याणी ढोके, पौर्णिमा खेवले आदि शिक्षक उपस्थित थे।






