Home Breaking News योगाजी कुडवे दि जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष बेमियादी ठिय्या आंदोलन करने की...

योगाजी कुडवे दि जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष बेमियादी ठिय्या आंदोलन करने की चेतावनी

72

योगाजी कुडवे दि जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष बेमियादी ठिय्या आंदोलन करने की चेतावनी

 

 

गड़चिरोली,

 

भामरागड़ तहसील के मन्नेराजाराम, येचली, बामनपल्ली के वनपट्टे धारकों को दर किनार कर फर्जी लोगों को वनपट्टे देकर सरकार की दिशाभूल करने वाले दोषी अधिकारी, कर्मचारियों को तत्काल निलंबित कर फौजदारी मामले दर्ज करने की मांग सामाजिक कार्यकर्ता योगाजी कुडवे ने की है, अन्यथा 16 सितंबर से जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष बेमियादी ठिया आंदोलन करने की चेतावनी दी है. ज्ञापन में कहा है कि भामरागड़ तहसील के मन्नेराजाराम, येचली, बामनपल्ली के स्थायी निवासी रहने के बावजूद उन्हें वनपट्टे से वंचित रखा गया है. पात्र वनपट्टे धारकों को दरकिनार कर फर्जी लोगो को वनपट्टे देकर सरकार की दिशाभूल की गई है. जो लोग तेलंगाना राज्य के है और उक्त गांव के मूल निवासी नहीं होने के बावजूद उन्हें वनपट्टे दिए गए है. इस गांव के मूल निवासियों के पास 3 पीढ़ियों का सबूत होने के बावजूद उन्हें अपात्र किया गया है. जिन्हें वनपट्टे दिए गए है, उक्त गांव के नागरिक स्थायी निवासी नहीं है, उनके पास 3 पीढ़ियों का सबुत कहां से आया?, फर्जी प्रमाणपत्र पेश कर वनपट्टे दिए गए है. इसमें व्यापक अनियमितता हुई है. जिससे संबंधित अधिकारी व कर्मियों पर कार्रवाई करें, फर्जी लोगों को दिए वनपट्टे तत्काल रद्द करें तथा मूल निवासियों का अन्याय दूर करें आदि मांगे की गई है. मांगों की पूर्ति न होने पर 16 सितंबर से जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष बेमियादी ठिया आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है.

 

Don`t copy text!