Home Breaking News  *स्वच्छता ही सेवा अभियान* (एक दिन एक साथ एक घण्टा) के अंतर्गत...

 *स्वच्छता ही सेवा अभियान* (एक दिन एक साथ एक घण्टा) के अंतर्गत *श्री परविंदर सिंह, कमाण्डेन्ट-192 बटालियन के नेतृत्व*

97

 

*स्वच्छता ही सेवा अभियान* (एक दिन एक साथ एक घण्टा) के अंतर्गत *श्री परविंदर सिंह, कमाण्डेन्ट-192 बटालियन के नेतृत्व* तथा श्री नरेन्द्र कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी, श्री वी. कमलेश, द्वितीय कमान अधिकारी, श्री संतोष सहगल, उप. कमा, व श्री नीरज अवस्थी, उप.

कमा, की निगरानी में, आज दिनांक *25 सितम्बर 2025 को गडचिरोली जिले के सरकारी बस स्टैंड* एवं आस-पास के क्षेत्र को स्वच्छ करने के ध्येय के साथ सफाई अभियान किया गया। इस अवसर पर 192 बटालियन के कार्मिक, सरकारी *बस डिपो के प्रबंधक श्रीमती पूजा सहारे* व परिवहन विभाग के कार्मिक, सफाई मित्र, स्कूल एवं स्पोर्टस अकाडमी के बच्चे तथा स्थानीय नागरिकों ने उच्च मनोबल के साथ बढ़-चढ़ कर भाग लिया व सरकारी बस डिपो एवं आस-पास के परिसर की सफाई की। उक्त अभियान का मुख्य उद्देश्य हर नागरिक को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाना और स्वच्छता को जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बनाना है, जो हमारे आस-पास के वातावरण को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लिए प्रेरित करे। स्वच्छता की भावना जनभागीदारी की होती है जो हममें सेवा की भावना को विकसित करने में मदद करता है। चूँकि स्वच्छ परिवेश की परिणति स्वस्थ्य मानसिकता को प्रबल करता है जिसका दीर्घकालीन परिणाम स्वच्छ देश के रूप में फलीभूत होगा। अतः इस सफाई अभियान का एक महत्वपूर्ण संदेश यह है कि आप अपने परिवेश को विशेष महत्व देते हुए, अपने दैनिक जीवन में इसको अपनाएं ताकि सफाई के लिए अभियान को संचालित करने की आवश्यकता नगण्य हो जाए।

Don`t copy text!