*भारत सरकार के महत्वाकांक्षी ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत 02 अक्टूबर 2025 को प्रातः 07:30 बजे गडचिरोली जिले में अवस्थित मातोश्री वृद्धाआश्रम के परिसर में सफाई अभियान का आयोजन किया गया है। यह अभियान *केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 192वीं बटालियन के कमाण्डेन्ट परविंदर सिंह* के कुशल मार्गदर्शन में चलाया जाएगा।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को स्वच्छता के प्रति जागरुक बनाना और स्वच्छता को जीवन का एक अभिन्न अंग बनाना है, जो हमारे आस-पास के वातावरण को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लिए प्रेरित करेगा। स्वच्छता ही सेवा का विचार हमें अपने समाज में सेवा की भावना को भी विकसित करने में मदद करेगा।
मातोश्री वृद्धाआश्रम के कर्मचारी, नगर परिषद गड़चिरोली के सफाई मित्र, पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय के कर्मचारी और सीआरपीएफ की 192वीं बटालियन के जवान इस सफाई अभियान में भाग लेंगे। यह सामुदायिक प्रयास गडचिरोली शहर में स्वच्छता का संदेश फैलाएगा और नागरिकों को सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करेगा!