Home गडचिरोली रफ्तार का कहर! तेज गति बाइक पत्थर से टकराई, 19 वर्षीय युवक...

रफ्तार का कहर! तेज गति बाइक पत्थर से टकराई, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

10

 

रफ्तार का कहर! तेज गति बाइक पत्थर से टकराई, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

गडचिरोली जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना चामोर्शी तहसील के कडोली गांव के पास सोमवार दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, युवक अपनी बाइक से आष्टी से कडोली की ओर जा रहा था। इसी दौरान नाले के पास मोड़ पर बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पत्थर से जा टकराई।

हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार युवक के सिर में गंभीर चोट आई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान कार्तिक किशोर पाल, उम्र 19 वर्ष, निवासी कडोली के रूप में हुई है।

आष्टी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Don`t copy text!